भारत

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्‍सलियों ने अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने की सराहना की है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर ज़िले में 21 नक्सलियों द्वारा अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले 21 नक्सलियों में से 13 सीनियर काडर थे।

अमित शाह ने कहा कि वे मुख्यधारा में शामिल होने और मोदी सरकार के आह्वान पर हिंसा छोड़ने के लिए उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे हथियार उठाकर घूमने वाले नक्सलियों से फिर अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द आत्मसमर्पण कर दें। उन्होंने कहा कि हम 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने के प्रति कटिबद्ध हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

13 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

13 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

13 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

13 घंटे ago