छत्तीसगढ़ में आज दो विभिन्न घटनाओं में 24 माओवादी मारे गए। माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड-डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित जंगलों में माओवादी मौजूद हैं। इस खुफिया सूचना के बाद सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। आज सुबह से ही गंगालूर इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी। अब तक मौके से 20 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा मौके से बड़ी संख्या में आधुनिक हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी में चार माओवादी मारे गए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ सख्ती से आगे बढ़ रही है। अमित शाह ने कहा कि सरकार उन उग्रवादियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है जो तमाम सुविधाएं दिए जाने के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में अमित शाह ने कहा कि नक्सल मुक्त भारत अभियान की दिशा में आज जवानों को एक और बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सली मारे गए। अमित शाह ने कहा कि अगले साल 31 मार्च तक देश नक्सल मुक्त हो जाएगा।
बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दक्षिणी तट…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र…
राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट पीजी-2026 का परिणाम घोषित…
भारतीय रेल ने पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन (मंडल) के अलकापुरी में 166.5 करोड़ रुपये…
हाई-रिज़ॉल्यूशन अर्थ ऑब्ज़र्वेशन (पृथ्वी की निगरानी) के लिए एसएआर और ऑप्टिकल इमेजिंग को मिलाने वाली…
भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 'वरुण' के 24वें संस्करण में…