insamachar

आज की ताजा खबर

24 people were killed in an explosion near a railway track in Quetta, in Pakistan Balochistan province.
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए विस्फोट में 24 लोग मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज रेलवे लाइन पर हुए धमाके में 24 लोग मारे गए हैं और कई घायल हैं। यह धमाका राजधानी क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। धमाके में एक रेलगाडी को मामूली नुकसान पहुंचा और आसपास खड़ी 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

धमाके के बाद ऐहतियात के तौर पर पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शहर के कई संस्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि मलबे में दबे यात्रियों को अभी भी निकाला जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *