अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इससे, अमेरिका का यूरोप के साथ व्यापारिक तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर व्यापार समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने यूरोप की वाहन निर्माता कंपनियों से अमेरिका में अपना उत्पादन स्थानांतरित करने का आग्रह किया।
यूरोपीय आयोग ने कहा कि वह अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर रहा है और अमेरिका से स्पष्टीकरण मांग रहा है। आयोग ने कहा कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए अपने विकल्प खुले रखेगा।





