अंतर्राष्ट्रीय

शंघाई सहयोग संगठन राष्‍ट्राध्‍यक्ष परिषद की 25वीं बैठक कल चीन के तिआनजिन में शुरू होगी

शंघाई सहयोग संगठन राष्‍ट्राध्‍यक्ष परिषद की 25वीं बैठक कल चीन के तिआनजिन में शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन के शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ उच्‍च स्‍तरीय विचार विमर्श में शामिल होंगे। यह सम्‍मेलन सदस्‍य देशों में क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, सतत विकास और एकजुटता बढाने पर केंद्रि‍त होगा।

यह पाँचवीं बार है जब चीन शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है। इसमें बीस से अधिक देशों के शीर्ष नेता और दस अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रमुख प्रतिभागियों में शामिल हैं, जिससे यह शिखर सम्मेलन अब तक का सबसे बड़ा और महत्त्वाकांक्षी माना जा रहा है। “अप होल्डिंग द शंघाई स्पिरिट: एससीओ ऑन द मूव” थीम के तहत, चीन ने वर्ष 2025 को “एससीओ सतत विकास का वर्ष” घोषित किया है। सम्मेलन में जहां संगठन की 25 वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा की जाएगी, वहीं दस वर्षीय विकास रणनीति को भी अपनाया जाएगा और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, संपर्क, आतंकवाद-रोधी प्रयास तथा सांस्कृतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

3 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

3 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

9 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

9 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

9 घंटे ago