तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से 26 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 से अधिक लोगों का इलाज जारी है। पीडितों को कल्लाकुरिची, सलेम और पुद्दुचेरी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है और पुलिस उपाधिक्षक सहित दस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो सौ लीटर जहरीली शराब जब्त कर जांच के लिए भेज दी गई है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बताया कि शराब में अधिक मात्रा में मिथेनोल होने के कारण यह मौते हुईं। उन्होंने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और सरकार इस अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कडी कारवाई करेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…