भारत

साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक का नई दिल्ली में आयोजन

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय ने 21 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा सहयोग पर बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की दूसरी बैठक का आयोजन किया। साइबर सुरक्षा पर पहली बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह बैठक भी भारत द्वारा 2022 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।

इस बिम्सटेक विशेषज्ञ समूह की बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्य योजना तैयार करना है, जो आईसीटी के उपयोग में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ावा देगा। यह कार्य योजना साइबर संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान, साइबर अपराध, महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचनाओं की सुरक्षा, साइबर घटना प्रतिक्रिया और साइबर मानदंडों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए प्रणाली को कवर करेगी। इस कार्य योजना को 5 वर्षों की समय सीमा के भीतर लागू करने का प्रस्ताव है।

दूसरी बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण आदान-प्रदान हुए हैं, जिनमें बिम्सटेक सीईआरटी-टू-सीईआरटी सहयोग प्रणाली का निर्माण, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच साइबर अपराध सहयोग ढांचा और क्षेत्र में साइबर सुरक्षा पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम शामिल हैं। विभिन्न प्रस्तुतियों के बीच, भारत ने “स्कूली बच्चों के लिए साइबर स्वच्छता” पर भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4सी) की अपनी पहल के बारे में भी प्रस्तुति दी।

बैठक में इस बात पर सहमति हुई कि कार्ययोजना का क्रियान्वयन बिम्सटेक में साइबर सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। बिम्सटेक देश इस कदम के द्वारा क्षेत्र में अधिक सुरक्षित और लचीला साइबर स्पेस बनाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।

Editor

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में लापता व्यक्तियों से संबंधित जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज राष्ट्रीय राजधानी में लापता लोगों के मामलों से संबंधित एक…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों…

11 घंटे ago

NHRC ने गुरुग्राम के DLF Phase-3 में चोरी के संदेह में पांच नाबालिगों को बंधक बनाकर रखे जाने, यौन उत्पीड़न और यातना के मामले में स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हरियाणा के गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन इलाके में एक निर्माणाधीन…

11 घंटे ago

NHRC ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की कथित मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स के थांगस्काई क्षेत्र में 5…

11 घंटे ago

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष आज श्रीलंका से भारत वापस लाए गए। ये अवशेष…

15 घंटे ago