भारत

भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्‍वय के लिए कार्यतंत्र की 30वीं बैठक कल नई दिल्‍ली में सम्‍पन्‍न हुई

भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्‍वय के लिए कार्यतंत्र की 30वीं बैठक कल नई दिल्‍ली में सम्‍पन्‍न हुई। बैठक में विदेश मंत्रालय के पूर्वी एशिया मामलो के संयुक्‍त सचिव गौरांग लाल दास ने भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्‍व किया और चीन के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय में सीमा और महासागर विभाग के महानिदेशक होंग लियांग ने किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कज़ाख़स्‍तान के असताना और लाओस के वियनतियाने में हाल में हुई इस बैठकों में दोनों विदेश मंत्रियों ने वास्‍तविक नियंत्रण रेखा की मौजूदा स्थिति और अन्‍य बकाया मुद्दों के शीघ्र समाधान खोजने की समीक्षा की। मंत्रालय ने कहा कि शान्ति और स्थिरता की बहाली और वास्‍तविक नियंत्रण रेखा के प्रति सम्‍मान, आपसी संबंधों में सामान्‍य स्थिति की बहाली का आवश्‍यक आधार है। दोनों पक्ष आपसी समझौतों, प्रोटोकॉल और समवर्ती क्षेत्रों में संयुक्‍त रूप से शान्ति बनाये रखने पर सहमत हुए।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

2 घंटे ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

2 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

2 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

14 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

14 घंटे ago