आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 1 अगस्त 2024

केदारनाथ से केरल तक बादलो का क्रोध, वायनाड मे मृतकों की संख्‍या ढाई सौ से ज्‍यादा, कई लापता।

दिल्‍ली में तेज बारिश से दस उडानें डायवर्ट, कई इमारतें गिरी- राजस्‍थान पत्रिका सहित कई अखबारों की सुर्खी है। अमर उजाला लिखता है- पांच घंटे बारिश से दिल्‍ली, एन.सी.आर. जलमग्‍न, आज दिल्‍ली में सभी स्‍कूलों की छुट्टी।

कोचिंग सेंटर के लिए नया कानून लाएगी दिल्‍ली सरकार- नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है। पत्र लिखता है- इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर रेगुलेशन, टिचर्स की न्‍यूनतम योग्‍यता, मनमानी फीस पर लगाम जैसी बातों पर दिया जाएगा जोर।

यू.पी.एस.सी. ने आई.ए.एस. पूजा खेडकर का चयन रद्द किया- हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। पत्र लिखता है- भविष्‍य में किसी परीक्षा में शामिल होने पर भी रोक लगाई।

आतंक पर वार…अब जंगलों में एस.ओ.जी. बनाएगी 75 कैम्‍प, सुरंगों पर रखेंगे नजर, अर्धसैनिक बल भी होंगे साथ, केन्‍द्र के निर्देश पर तैयारी शुरू- अमर उजाला की खबर है। कोर सेक्‍टर में वृद्धि 20 माह के निचले स्‍तर पर- दैनिक जागरण ने यह खबर अपने आर्थिक पन्‍ने पर प्रकाशित की है।

वहीं, पेरिस ओलिम्पिक में आत्‍मविश्‍वास से लबरेज लवलीना क्‍वार्टर फाइनल में, बैडमिंटन में उम्‍मीदों के पंख लिए लक्ष्‍य और सिंधु- दैनिक ट्रिब्‍यून की खबर है।

नाम के हिसाब से बदलता है उम्र के साथ इंसान का रंग-रूप, इस्राइल की रीचमैन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के शोध में रोचक ब्‍योरा-राजस्‍थान पत्रिका की खबर है। पत्र लिखता है- इंसानों में चेहरे के आधार पर नाम का अनुमान लगाने की अद्भुत क्षमता।

Editor

Recent Posts

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को खारिज किया

भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…

7 घंटे ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…

7 घंटे ago

सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…

7 घंटे ago

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्‍तर प्रदेश में भी आज…

9 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…

9 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर चिंता व्यक्त की, गृह मंत्री का इस्तीफा अस्वीकार किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर…

12 घंटे ago