अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को पांच दशमलव दो पांच प्रतिशत से पांच दशमलव पांच प्रतिशत के बीच यथावत बनाए रखा है। यह निर्णय मुद्रास्फीति में लगातार कमी के कारण लिया गया है। बैंक ने सितंबर में ब्याज दरो में कटौती की संभावना व्यक्त की है।
बैंक की नीति-निर्धारक संस्था, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिवसीय बैठक प्रमुख ब्याज दरो को यथावत बनाए रखने के निर्णय के साथ समाप्त हुई। अमरीका की मुद्रा स्फीति की दर दो दशमलव पांच पर आ गई है और उसका लक्ष्य इसे दो प्रतिशत पर लाने का है। समिति ने कहा है कि समिति ट्रेजरी प्रतिभूतियों और एजेंसी ऋण और एजेंसी बंधक-समर्थित प्रतिभूतियों की अपनी हिस्सेदारी को कम करना जारी रखेगा।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…