भारत

विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यूनाइटेड किंगडम का दौरा किया

विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 30 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2024 तक यूनाइटेड किंगडम का दौरा किया। विधि एवं विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि और विधि एवं विधायी विभाग के मुख्य लेखा नियंत्रक ध्रुव कुमार सिंह यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के दौरान माननीय मंत्री के साथ थे। यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराइस्वामी और आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के दौरान शामिल हुए। विधि एवं न्याय मंत्रालय के माननीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ यूनाइटेड किंगडम के लॉर्ड चांसलर और न्याय राज्य सचिव, माननीया शबाना महमूद के साथ द्विपक्षीय बैठक में भाग लिया।

दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में हुई चर्चाओं में विशेष रूप से कानूनों के सरलीकरण और विधायी प्रारूपण में सरल भाषा के उपयोग के क्षेत्र में गहन सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया, साथ ही एडीआर व्यवस्था, विशेष रूप से मध्यस्थता और माध्यस्थता में सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को साझा किया गया। भारत द्वारा विवादों के त्वरित समाधान, आर्थिक विकास और निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिए कानून और नीति के क्षेत्र में किए गए विभिन्न सुधारों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और इंग्लैंड और वेल्स के लॉ सोसायटी के अध्यक्ष के बीच पिछले दिन यानी 1 अक्टूबर, 2024 को दोनों देशों के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में विचार-विमर्श के अनुसार भारत में काम करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के योग्य कानूनी पेशेवरों और लॉ फर्मों की सुविधा में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। द्विपक्षीय हितों के अन्य मामलों पर भी चर्चा की गई।

इससे पहले 2 अक्टूबर, 2024 को भारतीय उच्चायोग द्वारा लंदन के टैविस्टॉक स्क्वायर में आयोजित गांधी जयंती समारोह में विधि एवं न्याय मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्य अतिथि थे।

विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) का दौरा किया और बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लंदन प्रवास के दौरान बाबा साहेब और स्वामी विवेकानंद से जुड़े अन्य स्थानों का भी दौरा किया।

माननीय राज्य मंत्री 1 अक्टूबर, 2024 को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में इटली, जर्मनी और यूरोपीय संघ जैसे देशों के कानून/न्याय मंत्रियों और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के साथ यूके लीगल ईयर सेरेमनी के उद्घाटन में शामिल हुए। बाद में उन्होंने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

11 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

11 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

11 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

13 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

13 घंटे ago