ब्राजील के दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में हुई भीषण बारिश के कारण 37 लोग मारे गये हैं और 74 लोग लापता हैं। अब तक की सबसे विनाशकारी बाढ़ ने शहरों को बर्बाद कर दिया है। पिछले 80 वर्षों की सबसे विनाशकारी बाढ़ के कारण 23 हजार से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। पिछले वर्ष जुलाई, सितंबर और नवंबर महीने में आई बाढ़ में कुल 75 लोग मारे गये थे।
![Heavy rain in Rio Grande do Sul, Brazil](https://insamachar.com/wp-content/uploads/2024/05/Heavy-rain-in-Rio-Grande-do-Sul-Brazil-1024x533.jpg)
मौजूदा बाढ़ एक वर्ष में इस तरह की चौथी प्राकृतिक आपदा है। पिछले 150 वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार कुछ शहरों में जल स्तर सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को बेंटो गोंकाल्वेस और कोटिपोरा के बीच स्थित जल विद्युत संयंत्र का बांध आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया है।