खेल

38वें राष्ट्रीय खेलों का आज उत्तराखंड के हल्द्वानी में समापन

38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन आज उत्‍तराखंड के हल्द्वानी में होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे। राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 28 जनवरी को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया था। पदक तालिका में अभी सेवा खेल नियंत्रण बोर्ड आगे बना हुआ है। बोर्ड ने पिछले छह राष्‍ट्रीय खेलों में पांचवीं बार यह उपलब्धि हासिल की है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा समापन समारोह की तैयारियां का निरीक्षण मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी ने किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समारोह में मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राष्‍ट्रीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, राज्य के खेल मंत्री और कई गणमान्य व्‍यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह की तरह, समापन समारोह में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पारंपरिक खेल प्रदर्शनों का शानदार समागम होने की उम्‍मीद है। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत होने वाले स्पर्धाओं का कल समापन हो गया। इस वर्ष 35 खेलों में, 456 श्रेणियों में, लगभग 15 हज़ार पदक दिए गए। एसएससीबी 68 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं, महाराष्ट्र 54 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। गौरतलब है कि इस वर्ष के राष्‍ट्रीय खेलों का थीम “ग्रीन गेम्स” के तहत खिलाड़ियों को ई-कचरे से बने पदक प्रदान किये गए तथा प्रत्येक विजेता खिलाड़ी के नाम पर पौधे रोपड़ किये गए।

Editor

Recent Posts

भारत 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

भारत इस शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की…

7 घंटे ago

भारत और फ्रांस की कंपनियों ने अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और फ्रांस अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ा रहे हैं। दोनों देशों की कंपनियों ने…

7 घंटे ago

बीईई ने भारत को एलपीजी से विद्युतीकरण की प्रक्रिया को गति देने के लिए वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक कुकिंग समाधानों का प्रदर्शन किया

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने नई दिल्ली में “भारत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा फ्रांस के पेरिस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष…

7 घंटे ago

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की।…

7 घंटे ago

सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए ई-कॉमर्स नियमावली में संशोधन किया

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) (संशोधन) नियमावली, 2026 के माध्यम…

7 घंटे ago