आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 14 फरवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अमरीका यात्रा आज के सभी अखबारों के मुखपृष्‍ठ पर है। नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है- पहली आधिकारिक बैठक में प्रधानमंत्री ने अमरीका की राष्‍ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से की मुलाकात। वहीं दैनिक भास्‍कर ने लिखा है – अमरीका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वॉल्‍ज के साथ स्‍मॉल मॉडयूलर न्‍यूकलियर रिएक्‍टर और डिफेंस फ्रेमवर्क पर हुई चर्चा। वक्‍फ संशोधन विधेयक पर संयुक्‍त संसद समिति की रिपोर्ट संसद में रखे जाने को भी अखबारों ने सुर्खी बनाया है। अमर उजाला ने लिखा है – हंगामे के बीच वक्‍फ पर जेपीसी रिपोर्ट पेश।

लोकसभा में नया आयकर विधेयक पेश, कई महत्‍वपूर्ण बदलाव किए गए। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- नए बिल में पुराने गैर जरूरी प्रावधान हटाए गए। मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन लगाये जाने को भी अखबारों ने प्रमुखता से दिया है। दैनिक जागरण की सुर्खी है – सामुदायिक हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में राष्‍ट्रपति शासन। रिजर्व बैंक की ब्‍याज दर में कटौती के बाद आवास ऋण लेने वाले ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर हिन्‍दुस्‍तान के बिजनेस पन्‍ने पर है, छह प्रमुख बैंकों ने होम लोन की ब्‍याज दरें घटाईं। धन्‍यवाद अलका।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

10 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

2 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

3 घंटे ago