अंतर्राष्ट्रीय

भारत और केन्या के बीच तीसरी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत और केन्या के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की तीसरी बैठक 3 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों देशों ने सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग और अनुसंधान व विकास आदि जैसे क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की।

इसके अलावा केन्याई प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में भारतीय रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। साथ ही, यह प्रतिनिधिमंडल पुणे भी जाएगा, जहां वह रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने के साथ उनकी क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेगा।

भारत के केन्या के साथ दीर्घकालिक, मैत्रीपूर्ण और घनिष्ठ संबंध हैं। जुलाई, 2016 में रक्षा सहयोग पर हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) ने आपसी लाभ के लिए रक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में सहभागिता के लिए एक कानूनी ढांचा प्रदान किया है।

जेडीसीसी रक्षा सहयोग के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने और दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के संबंध में प्रभावी रोडमैप तैयार करने के लिए एक आदर्श मंच है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद ने किया। वहीं, केन्याई पक्ष की ओर से यह भूमिका मेजर जनरल डेविड किपकेम्बोई केटर ने निभाई।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

8 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

8 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

8 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

8 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

8 घंटे ago