बिज़नेस

दिल्ली के भारत मंडपम में 43वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला समाप्त

दिल्ली के भारत मंडपम में 43वाँ भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-आईआईटीएफ का आज समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भी आगंतुकों ने जमकर खरीदारी की। इस वर्ष मेले में करीब 10 लाख से अधिक लोगों ने मेले में हिस्सा लिया।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले 2024 के अंतिम दिन बहुत सारे पंडालों ने अपने उत्पादों पर भरी छूट दी जिसका ग्राहकों ने भरपूर फायदा उठाया। कार्यदिवस होने के बावजूद भी भारी संख्या में आगंतुको ने आज अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ देश-विदेश के उत्पादों और व्यंजनों के अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। भारत व्यापार संवर्धन संगठन – आईटीपीओ के प्रबंध निदेशक, प्रदीप सिंह खरोला ने बताया की दस लाख से अधिक आगंतुक इस वर्ष मेले में घूमने आये थे।

व्यापार मेले के समापन समारोह में विभिन्न राज्यों, मंत्रालयों, विभागों और विदेशी व्यापारियों को पुरस्कृत किया गया। फोकस राज्य में झारखण्ड को और, साथी राज्यों में उत्तर प्रदेश तथा बिहार को प्रथम पुरस्कार मिला। राज्यों और केंद्रीय शाषित प्रदेशों में पुडुचेर्री और केंद्रीय मंत्रालयों में खनन मंत्रालय को पहला स्थान प्राप्त हुआ।

आईटीपीओ के कार्यकारी निदेशक, प्रेमजीत लाल ने बताया की मेले ने देश के विभिन्न राज्यों से आये व्यापारियों को एक बड़ा मंच प्रदान किया।

Editor

Recent Posts

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया

अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…

4 मिनट ago

CCI ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर BWP Pte द्वारा बालाजी वेफर्स में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को स्‍वीकृति दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…

21 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…

19 घंटे ago

भारतीय विमानन कम्‍पनी खाड़ी क्षेत्र में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए आज 58 उड़ान संचालित कर रही है

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…

20 घंटे ago

ICC T20 World Cup के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना न्यूजीलैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का पहला सेमीफाइनल आज शाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के…

20 घंटे ago