उत्तर प्रदेश में लगभग 48 ज़िले बाढ़ की चपेट में है। इन इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। राज्य में गंगा, यमुना, शारदा, रामगंगा जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं और लगभग 41 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि जलमग्न हो गई है।
प्रदेश में गंगा, यमुना, शारदा और रामगंगा जैसी प्रमुख नदियाँ उफान पर हैं और 41 हज़ार हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन जलमग्न हो गई है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फ़र्रुख़ाबाद, शाहजहाँपुर और प्रयागराज ज़िले बाढ़ से सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं। राज्य भर में प्रशासन द्वारा स्थापित राहत और बचाव शिविरों में 11 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने शरण ली है। उफनती यमुना के कारण मथुरा के पुराने शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है। वृंदावन के कुछ मंदिर बाढ़ के कारण बंद कर दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग भी पानी में डूबा हुआ है और श्रद्धालुओं के उस इलाके में जाने पर रोक लगा दी गई है।
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…
आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के तहत भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के…
दुबई तट पर ईरान के ड्रोन हमले में कुवैत का तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया…
असम में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगजनों के लिए घर…
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग द्वारा बड़ी संख्या में प्रशासनिक और…