छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादी मारे गए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र की सीमा से लगे जंगल में माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर घात लगाकर हमला कर दिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 5 माओवादी मारे गए।
उधर, सुरक्षा बलों ने राज्य के सुकमा जिले के विभिन्न हिस्सों से नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा कल सुकमा जिले में एक महिला समेत दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…