अंतर्राष्ट्रीय

52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू

52वां जी-7 शिखर सम्‍मेलन आज से फ्रांस के एवियान शहर में शुरू हो रहा है। तीन दिन के इस सम्‍मेलन में जी-7 के सदस्‍य देश- फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी, इटली और जापान भाग लेंगे। यूरोपीय संघ और यूरोपीय आयोग के अध्‍यक्ष भी सम्‍मेलन में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा फ्रांस ने भारत, ब्राजील, मिस्र, केन्‍या, दक्षिण कोरिया, कतर, सउदी अरब, सीरिया, यूक्रेन और संयुक्‍त अरब अमीरात को संपर्क साझेदार देशों के रूप में आमंत्रित किया है। भारत 13वीं बार इस सम्‍मेलन में साझेदार देश के रूप में शामिल होगा।

शिखर सम्मेलन में आज से शुरू हो रहे सत्रों के दौरान इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले नेता भू-राजनीतिक चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, संतुलित आर्थिक विकास और प्रमुख वैश्विक संकटों पर गहन विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल आयोजित होने वाले आउटरीच सत्रों में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन में भारत की भागीदारी प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा में योगदान देने के साथ-साथ ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और उनकी चिंताओं को प्रमुखता से रेखांकित करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेंगी।

Editor

Recent Posts

झांसी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक महिला की कथित आत्महत्या की सूचना पर NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…

14 घंटे ago

मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का 9.40 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त; तीन गिरफ्तार

सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

15 घंटे ago

DRI ने असम और मिजोरम में लगभग 20.31 करोड़ रुपये मूल्य के 1.25 लाख किलोग्राम से अधिक विदेशी सुपारी और 41,000 किलोग्राम खसखस जब्त किए, चार गिरफ्तार

सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…

16 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एम्स नई दिल्ली के 71वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

16 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…

16 घंटे ago