भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में लगभग 34 हजार 470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बिहार में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वैशाली में परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। ये परियोजनाएं सड़क संपर्क, ऊर्जा, शहरी बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जल संसाधन और परिवहन क्षेत्रों की हैं जिनसे राज्‍य में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री ने गंगा नदी पर बने छह लेन का नीतीश सेतु राष्ट्र को समर्पित किया। लगभग 4 हजार 280 करोड़ रुपये की लागत वाला 19 किलोमीटर से अधिक लंबा यह पुल पटना जिले की कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इससे महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात कम होने, यात्रा का समय घटने और उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवाजाही बेहतर होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

भारत ने न्यूजीलैंड पर 118 रनों की बढ़त बनाई; तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 486 रन बनाए

वेलिंग्‍टन में न्‍यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्‍ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…

22 सेकंड ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के साथ वार्ता की

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से हर दायरे से ऊपर उठकर राष्ट्र की प्रगति को गति देने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न…

6 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति निशान (President’s Colour) प्रदान किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में…

15 मिनट ago

गर्वमेंट ई-मार्केट प्‍लेस ने आदिवासी उद्यमियों के लिए सार्वजनिक खरीद के मौके बढ़ाने के लिए टीआईसीसीआई के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये

नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने 20 नवंबर 2026 को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ…

18 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 23वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के…

21 मिनट ago