प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से अपील की है कि वे सीमित दायरे में न सोचें और नई संभावनाएं तलाशें। आज आईआईटी खड़गपुर के प्लैटिनम जुबली समारोह में उन्होंने कहा कि सीमित विश्वास से सपने भी सीमित रह जाते हैं और देश की क्षमता भी सीमित हो जाती है। विश्व बैंक की हाल की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाया है।
हमने गरीबों को सशक्त किया। पावर तो एंपावर मूल मंत्र को लेकर के मैं जी रहा हूं। उनके ईज ऑफ लीविंग के लिए योजनाएं शुरू की, और इसका नतीजा देश आज देख रहा है। अभी आपने वर्ल्ड बैंक की ताजा रिपोर्ट पर आपने जरुर पड़ी होगी वर्ल्ड बैंक ने कहा है सिर्फ 12-13 साल में भारत में 50 करोड लोग गरीबी से बाहर निकले है। ये कोई छोटा चेंज नही है, ये उस सोच का परिणाम है जो कहती है ब्रेक द लिमिट्स।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों से विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नवाचार करने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज चिप से लेकर जहाजों का निर्माण कर रहा है।
‘राष्ट्र प्रथम’ – इसी आह्वान के साथ प्रधानमंत्री ने आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि इस संस्थान ने अतीत में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और उनसे विकसित भारत के लिए नवाचार करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आईआईटी खड़गपुर के छात्र और पूर्व छात्र एक ऐसे नए भारत के निर्माण में योगदान देंगे जहाँ नवाचार की कोई सीमा न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चिप से लेकर शिप तक, भारत आज सभी सीमाओं को तोड़ रहा है।
वेलिंग्टन में न्यूज़ीलैंड के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने पहली…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज बुल्गारिया के विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चामोवा के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने वैशाली…
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में…
नेशनल पब्लिक प्रोक्योरमेंट पोर्टल, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस ने 20 नवंबर 2026 को ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के…