अंतर्राष्ट्रीय

विश्व आर्थिक मंच की 55 वीं वार्षिक बैठक आज स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुई

विश्व आर्थिक मंच की 55वीं वार्षिक बैठक आज स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू हुई। पांच दिन की बैठक में विकास में तेजी, नई तकनीकों के उपयोग और सामाजिक तथा आर्थिक स्‍तर पर मजबूती लाने के उपायों पर विचार किया जाएगा। वैश्विक बैठक में 130 से अधिक देशों के साढ़े तीन सौ सरकारी प्रतिनिधियों सहित करीब तीन हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक मे भारत का प्रतिनिधित्व सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी कर रहे हैं।

कुछ राज्यों के मंत्रियों के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है। पांच दिन के कार्यक्रम के दौरान भारत के समावेशी विकास और डिजिटल क्रांति के मॉडल पर प्रकाश डाला जाएगा। आर्थिक मंच के अध्यक्ष और सीईओ बोरगे ब्रेंडे ने दावोस में एक भारतीय टेलीविजन चैनल से बात करते हुए, आर्थिक सुधारों के कारण निवेश के आधार पर भारत के लिए 7 से 8 प्रतिशत जीडीपी का अनुमान व्‍यक्‍त किया।

उन्‍होंने कहा कि भारत में अपार संभावनाएं हैं, और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि भारत फिर से 7 या 8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल न कर सके लेकिन इसके लिए निवेश, बुनियादी ढांचे, शिक्षा और अनुसंधान एवं विकास में सुधार जारी रहने चाहिए।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

52 मिनट ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

59 मिनट ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

19 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

19 घंटे ago

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी, पंजीकरण 15 अप्रैल से

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त को रक्षा बंधन तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर…

19 घंटे ago