उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में, महाकुंभ को एक असाधारण अनुभव बनाने की तैयारी है। इसमें आध्यात्मिकता, नवाचार, परंपरा और डिजिटल प्रगति की झलक एकसाथ देखने को मिलेगी। आयोजन के दौरान साइबर ख़तरे से निपटने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
महाकुंभ में साइबर पेट्रोलिंग के लिए 56 समर्पित साइबर विशेषज्ञ तैनात किए गए हैं। धोखाधड़ी वाली वेबसाइट, फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और फर्जी मोबाइल लिंक जैसे साइबर खतरों के चुनौतियों से निपटने के लिए महाकुंभ साइबर पुलिस स्टेशन की स्थापना की गई है। साइबर खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मेला क्षेत्र में 40 विभिन्न प्रकार के सूचना संदेश पर डिस्पले लगाए जा रहे हैं। वहीं एक समर्पित हेल्प लाइन नम्बर 1920 भी जारी किया गया है। साइबर विशेषज्ञ ऑनलाइन खतरों की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं। बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान के लिए एक मोबाइल साइबर टीम भी तैनात की गई है। वर्तमान में लगभग विशेषज्ञों की टीम ने लगभग 50 संदिग्ध वेबसाइटों की पहचान की है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…