भारत

राष्‍ट्र, आज महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र, आज महान क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह को उनके 86वें बलिदान दिवस पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। उधम सिंह ग़दर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन से जुड़े थेI उन्होने 1919 में अमृतसर में हुए जलियाँवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को ब्रिटिश पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर को लंदन के कैक्‍सटन हॉल में गोली मार दी थी। हिरासत में रहते हुए, उन्होंने ‘राम मोहम्मद सिंह आज़ाद’ नाम का इस्तेमाल किया, जो भारत के तीन प्रमुख धर्मों और उनकी उपनिवेशवाद-विरोधी भावना का प्रतिनिधित्व करता था। उन्हें हत्या का दोषी ठहराया गया और आज ही के दिन 1940 में फांसी दे दी गई थी।

पंजाब के संगरूर ज़िले में उनके पैतृक स्थान सुनाम में उनकी स्मृति में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महान शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की है। पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है की शहीद उधम सिंह का निडर न्यायप्रिय कार्य हमारे राष्ट्र की नींव रखने वाले बलिदानों की एक सशक्त प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Editor

Recent Posts

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में आज इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से

आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप आज शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच…

8 घंटे ago

फीफा फुटबॉल विश्व कप के आरंभिक मैच में मैक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा फुटबॉल विश्व कप के पहले मैच में मेजबान मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को दो…

8 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप ने शांति वार्ता का हवाला देते हुए ईरान पर नए सैन्य हमले रोके

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने युद्ध समाप्ति वार्ता में मिली सफलता का हवाला देते…

8 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने वर्तमान संघर्षों के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने दुनिया के विभिन्‍न हिस्‍सों में चल रहे संघर्षों के…

8 घंटे ago

भारतीय नौसेना ने कोच्चि के पास एक मर्चेंट टैंकर से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड को सुरक्षित ढंग से बरामद किया

भारतीय नौसेना ने कच्चे तेल के टैंकर 'एमटी ओलंपिक लाइफ' से बिना फटे मिसाइल वॉरहेड…

20 घंटे ago