खेल

हॉकी इंडिया लीग: तमिलनाडु ड्रैगन्‍स ने एक रोमांचक मुकाबले में श्राची रार बंगाल टाइगर्स को हराया

हॉकी इंडिया लीग में, कल शाम ओडिशा के राउरकेला में, तमिलनाडु ड्रैगन्‍स ने एक रोमांचक मुकाबले में श्राची रार बंगाल टाइगर्स को हरा दिया। साक्षी रार बंगाल टाइगर्स जिन्होंने धमाकेदार शुरुआत कर तीन मैच जीते थे। उनके सामने थी तमिलनाडु ड्रैगंस। पहला क्वार्टर एक दूसरे को आंकने में ही निकल गया। दूसरे की शुरुआत में ही कारथीसेलवम ने गोल करके ड्रैगंस को एक-शून्य की बढ़त दिला दी।

बंगाल टाइगर ने आक्रमण किये पर गोल आया 35वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर कप्तान रुपिंदर पाल की स्टिक से। मात्र दो मिनट बाद ही उत्तम ने पास को गोल में धकेल दिया और तमिलनाडु ड्रैगंस दो-एक से मैच जीत कर अंक तालिका के टॉप पर आ गए।

आज दो मैच हैं- हैदराबाद तूफान्स और जेएसडब्ल्यू सुरमा हॉकी क्लब के बीच शाम 6:00 बजे और दूसरा दिल्ली एसजी पाइपर्स और यूपी रुद्राक्ष के बीच रात 8 बजकर 15 मिनट से।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

4 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

5 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

5 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

5 घंटे ago