बिज़नेस

एडीबी के गर्वनर बोर्ड की 58वीं वार्षिक बैठक कल इटली के मिलान में शुरू हुई

एशियाई विकास बैंक-एडीबी के गर्वनर बोर्ड की 58वीं वार्षिक बैठक कल इटली के मिलान में शुरू हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस चार दिवसीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधत्व कर रही हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में एडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और इसके सदस्यों का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान भाग लें रहे हैं । वित्त मंत्री इस बैठक से जुडे मुख्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

एडीबी की 58वीं वार्षिक बैठक के दौरान, वे एडीबी के अध्यक्ष, कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष के अध्यक्ष और जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन के गवर्नर के साथ बैठकों के अलावा इटली, जापान और भूटान के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। निर्मला सीतारमण मिलान में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगी। समाचार कक्ष से वैष्णवी।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

2 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

2 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

3 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

16 घंटे ago