अंतर्राष्ट्रीय

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक जकार्ता में हुई

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (AITIGAA) की समीक्षा के लिए 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और इससे संबंधित बैठकें 29 जुलाई से 1 अगस्त 2024 तक इंडोनेशिया में जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आयोजित की गईं। यह आसियान और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के वाणिज्य विभाग के अपर सचिव राजेश अग्रवाल और मलेशिया की निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) मस्तूरा अहमद मुस्तफा ने की। इस बैठक में सभी 10 आसियान देशों और भारत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एआईटीआईजीए संयुक्त समिति ने मई 2023 में एआईटीआईजीए की समीक्षा के लिए चर्चा शुरू की थी। इसके संदर्भ की शर्तों और वार्ता संरचना को अंतिम रूप देने के बाद एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और इसकी उप-समितियों ने फरवरी 2024 में बातचीत शुरू की थी। वार्ता के पहले 2 दौर फरवरी 2024 में नई दिल्ली में और मई 2024 में मलेशिया के पुत्रजया में आयोजित किए गए थे। इंडोनेशिया के जकार्ता में तीसरे दौर की वार्ता के दौरान, ‘राष्ट्रीय प्रबंध और बाजार पहुंच’, ‘उत्पत्ति के नियम’, ‘मानक, तकनीकी विनियमन एवं अनुरूपता मूल्यांकन प्रक्रियाएं’, ‘आरोग्यकर और पादप स्वच्छता’, कानूनी और संस्थागत मुद्दे’, ‘सीमा शुल्क प्रक्रियाएं और व्यापार सुविधा’, ‘व्यापार सुधार’ और ‘आर्थिक एवं तकनीकी सहयोग’ से संबंधित सभी 8 उप-समितियां 5वें एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के साथ ही आपस में मिलीं और इस तीसरे दौर में महत्वपूर्ण प्रगति करते हुए ठोस चर्चा की। सभी उप-समितियों ने अपनी चर्चाओं के नतीजों की जानकारी 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति को दी, जिससे उन्हें अपने भावी कार्यकलापों को आगे बढ़ाने के लिए और मार्गदर्शन मिला।

एआईटीआईजीए समीक्षा में चर्चा किए जा रहे मुद्दों पर आम समझ विकसित करने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ने 5वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक से इतर मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और वियतनाम के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। एआईटीआईजीए की समीक्षा के जरिए भारत और आसियान के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न के साथ-साथ आसियान के उप महासचिव सतविंदर सिंह के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अलग-अलग बैठकें भी हुईं।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 31 जुलाई 2024 को जकार्ता में भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित रात्रिभोज में भारतीय व्यवसायियों के साथ बातचीत की और एआईटीआईजीए समीक्षा से उद्योग के अनुभवों और उनकी अपेक्षाओं को सुना।

भारत के वैश्विक व्यापार में लगभग 11 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ आसियान भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापार भागीदार है। 2009 में हस्ताक्षरित एआईटीआईजीए की समीक्षा, भारत-आसियान व्यापार के स्तर को बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों के व्यवसायों के लिए और अवसर पैदा करने में मदद करेगी। एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की अगली बैठक 19 से 22 नवंबर 2024 तक भारत में होगी।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

27 मिनट ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

29 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…

38 मिनट ago

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…

1 घंटा ago

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…

1 घंटा ago

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने विश्व की पहली फ्रेंचाइजी आधारित “साइक्लिंग लीग ऑफ इंडिया” के लोगो का अनावरण किया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…

1 घंटा ago