भारत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

निर्वाचन आयोग के दो प्रेस नोट संख्या 134 और 135 दिनांक 18.09.2024 के अनुसार वर्तमान में चल रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 में 24 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पहले चरण में 61.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। पहले चरण के लिए लिंगवार मतदान प्रतिशत के आंकड़े नीचे दिए गए हैं:

चरणपुरुष
मतदान
महिला
मतदान
तृतीय लिंग
मतदान
समग्र
मतदान
पहला चरण
(24 विधानसभा)
63.75%58.96%40%61.38%

मतदान केंद्रों पर मतदान के रुझान को आयोग द्वारा अपने वोटर टर्नआउट ऐप के माध्यम से सुबह 9:30 बजे से हर दो घंटे में उपलब्ध कराया गया था। जम्मू-कश्मीर मुख्य चुनाव अधिकारी ने पुष्टि की है कि सभी मतदान दल सुरक्षित लौट आए हैं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और लिंगवार मतदाताओं के मतदान का आंकड़ा तालिका 1 में दिया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को उनके मतदान एजेंटों के माध्यम से फॉर्म 17सी की एक प्रति भी प्रदान की गयी है।

मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत दिया गया है और डाले गए अंतिम वोट भी गिनती के बाद डाक मतपत्रों की गिनती के साथ उपलब्ध होंगे। डाक मतपत्रों में सेवाओं से जुड़े मतदाताओं, अनुपस्थित मतदाताओं (85+, दिव्यांग, आवश्यक सेवाओं से जुड़े आदि) तथा चुनाव ड्यूटी पर मतदाताओं को दिए गए डाक मतपत्र शामिल हैं। स्थापित दिशानिर्देशों के अनुसार, प्राप्त हुए ऐसे डाक मतपत्रों का दैनिक लेखा-जोखा सभी उम्मीदवारों को दिया जाता है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

3 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

3 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

3 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

3 घंटे ago