भारत

महाराष्ट्र में 61 नक्‍सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष समर्पण किया

महाराष्ट्र में 61 नक्‍सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया है। उन्‍होंने आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में समर्पण किया। केंद्रीय नक्सल समिति के पोलित ब्यूरो सदस्य, मल्लुजोला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने आज गढ़चिरौली में आयोजित एक कार्यक्रम में 60 अन्य वरिष्ठ नक्सली कॅडर के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी 61 नक्सलियों पर कुल 6 करोड़ रुपये का इनाम था।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का मुख्यधारा में स्वागत करने के प्रतीक के रूप में उन्हें भारतीय संविधान की प्रत भेंट की। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में नक्सली आंदोलन के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इन आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के जीवन स्तर को अच्छी नौकरी और पुनर्विकास पैकेज के माध्यम से सुधारेगी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे वरिष्ठ कॅडर के लगातार आत्मसमर्पण के कारण उत्तरी गढ़चिरौली पहले से ही नक्सल मुक्त हो चुका है और अब कुछ ही सक्रिय सदस्य बचे हैं।

मुख्यमंत्री ने नक्सल विरोधी अभियानों में भारी सफलता हासिल करने के लिए गढ़चिरौली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को भी बधाई दी और गढ़चिरौली पुलिस के लिए एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

6 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

9 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

14 मिनट ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

13 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

13 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

13 घंटे ago