मुख्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के दौरान दिल्ली-NCR में हरित पटाखों की बिक्री और पटाखे चलाने की अनुमति दी

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में इस महीने की 18 तारीख् से 21 तारीख के बीच हरित पटाखों की बिक्री और चलाने की अनुमति दे दी है। इसके लिए समयसीमा सवेरे 6 बजे से 7 बजे और रात 8 बजे से 10 बजे तक तय की गई है। शीर्ष अदालत ने इसे त्योहार मनाने और पर्यावरण संरक्षण के बीच एक “संतुलित दृष्टिकोण” बताया है। अदालत ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों को इस अवधि के दौरान वायु तथा जल गुणवत्ता की निगरानी करने और इस महीने की 14 तारीख से 21 तारीख के बीच दिल्ली की हवा पर आतिशबाजी के प्रभाव के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह फैसला दिवाली जैसे पवित्र त्योहारों के दौरान जनता की भावनाओं और उत्साह का सम्मान करता है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी सर्वोच्च न्यायालय के फैसले की सराहना की। अब दिल्‍ली के अंदर 20 और 21 तारीख तक पटाखे चलाए जा सकत‍े हैं। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह कहा है कि शाम को छह बजे से लेकर रात को दस बजे तक यह पटाखे चलाए जा सकते हैं। और पटाखे केवल ग्रीन पटाखे चलाए जाएंगे। दिल्‍ली का पाल्‍यूशन कम करना है।

Editor

Recent Posts

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

56 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

60 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…

1 घंटा ago

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

14 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

14 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

14 घंटे ago