वैश्विक शांति अभियानों में भारत के दीर्घकालिक योगदान को एक महत्वपूर्ण मान्यता मिली है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो (डीआरसी) के स्थायी परिचालन ठिकाने साके में आयोजित एक औपचारिक पदक परेड के दौरान संयुक्त राष्ट्र के अधीन सेवारत 651 भारतीय सेना के कर्मियों को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। ये पदक कल आयोजित एक समारोह में प्रदान किए गए, जिसमें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के तहत भारतीय दल की व्यावसायिकता, परिचालन उत्कृष्टता और समर्पित सेवा को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन – मोनुस्को के वरिष्ठ अधिकारी, बल मुख्यालय के प्रतिनिधि, सैन्य कमांडर और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…
नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…