प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को प्रोत्साहन देते हुए, सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। सात हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से यह केंद्र देश की प्रौद्योगिकी विनिर्माण यात्रा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। साणंद पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने हाई-टेक प्लांट का दौरा कर संयंत्र का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इंजीनियरों और ऑपरेटरों से भी विस्तार से बातचीत की।
पूरी तरह चालू होने पर, इस केंद्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता पांच अरब सेमीकंडक्टर चिप्स हो जाएगी। इससे मेमोरी और स्टोरेज समाधानों की बढ़ती वैश्विक मांग पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस संयंत्र में निर्मित चिप्स का उपयोग कारों, स्कूटरों और कई तरह के औद्योगिक कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र में निर्मित चिप्स जापान, अमरीका और यूरोप भेजी जाएंगी और इससे भारतीय प्रौद्योगिकी को दुनिया भर में पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही यह सफलता प्राप्त हो सकी है।
भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा…
स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…
भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…
उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…