बिज़नेस

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय लैदर एक्सपो का छठा संस्करण आईआईसीसी, यशोभूमि में शुरू हुआ

चर्म निर्यात परिषद (सीएलई) 20 और 21 फरवरी 2025 के दौरान इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी), यशोभूमि, द्वारका, नई दिल्ली में दिल्ली इंटरनेशनल लेदर एक्सपो (डीआईएलईएक्स) – रिवर्स बायर सेलर मीट (आरबीएसएम) के 6वें संस्करण का आयोजन कर रही है, जिसे बाजार पहुंच पहल(एमएआई) योजना के तहत भारत सरकार से वित्तीय सहयोग मिलेगा। वैश्विक चर्म और फुटवियर उद्योग में यह ऐतिहासिक आयोजन भारत की स्थिति को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

6वें संस्करण में लगभग 225 भारतीय प्रदर्शकों की भागीदारी बढ़ी है, जो 8,000 वर्ग मीटर के प्रदर्शनी क्षेत्र में अपने नवीनतम संग्रह प्रदर्शित करेंगे। यह पिछले संस्करण की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। इसकी वैश्विक पहुंच भी बढ़ी है, जिसमें यूरोप और अमेरिका के प्रमुख बाजारों सहित लगभग 52 देशों के 200 से अधिक विदेशी खरीदार शामिल हुए हैं, जबकि पिछली बार यह संख्या केवल 130 से अधिक थी। यह कार्यक्रम आईआईसीसी के हॉल 1बी में होगा, जो एक विश्व स्तरीय स्थल प्रदान करता है, जबकि भारतीय खरीद घरों, खुदरा विक्रेताओं और व्यापार खरीदारों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों के साथ मजबूत घरेलू जुड़ाव सुनिश्चित किया गया है, जिससे व्यापक नेटवर्किंग के अवसर पैदा होंगे।

चर्म निर्यात परिषद (सीएलई) द्वारा आयोजित दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चर्म प्रदर्शनी (डीआईएलईएक्स) के छठे संस्करण के उद्घाटन के दौरान वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव विमल आनंद ने कहा कि यह आयोजन भारत की वैश्विक व्यापार यात्रा में एक अहम मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद की उबरने के चरण में, भारत के चर्म और फुटवियर उद्योग ने निर्यात का विस्तार करके और देश को अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने की स्थिति में लाकर असाधारण दृढ़ता प्रदर्शित की, जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 7 बिलियन अमरीकी डॉलर का लक्ष्य भी शामिल है।

विमल आनंद ने यह भी बताया कि अनुकूल नीतियों, जैसे गीले नीले चमड़े पर आयात शुल्क में छूट और एमएसएमई के लिए बढ़ी हुई ऋण गारंटी के साथ, भारत उभरते वैश्विक बदलावों का लाभ उठाने के लिए बेहतर स्थिति में है। इसमें विशेष रूप से भू-राजनीतिक परिवर्तनों और टैरिफ समायोजन और “चीन प्लस वन” मांग सहित नए बाजार पहुंच अवसर सम्मिलित हैं।

डीआईएलईएक्स 2025 के उद्घाटन के अवसर पर चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष आरके जालान ने कहा, “दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय चर्म प्रदर्शनी (डीआईएलईएक्स) 2025 का छठा संस्करण एक उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच वैश्विक चर्म और फुटवियर क्षेत्र के लिए अवसर लाया है। जैसे-जैसे विश्व महामारी से उबर रही है और रूस-यूक्रेन संघर्ष, ट्रम्प टैरिफ युग और चीन की आक्रामक व्यापार नीतियों जैसे व्यवधानों से जूझ रही है, भारत के चर्म उद्योग ने दृढ़ता प्रदर्शित की है और लगातार कई महीनों तक विकास लक्ष्य प्राप्त किए हैं। सकारात्मक रुख के साथ, हमारा लक्ष्य वाणिज्य विभाग के 7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात लक्ष्य तक पहुँचना और वित्त वर्ष 2025-26 तक भारत को शीर्ष 5 वैश्विक निर्यातकों में स्थान दिलाना है।

चूंकि भारत वैश्विक फुटवियर और चर्म बाजार में अपनी पैठ बढ़ाता जा रहा है, इसलिए डीआईएलईएक्स 2025 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और सहयोग को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। यह आयोजन आमने-सामने की व्यावसायिक बैठकों की सुविधा प्रदान करता है, जिससे निर्माताओं और निर्यातकों को अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के साथ सीधे जुड़ने का मौका मिलता है, जिससे व्यवहार्य सोर्सिंग विकल्पों की खोज होती है। ऐसे समय में जब भारत को “चीन प्लस वन” सोर्सिंग विकल्प के रूप में तेजी से पहचाना जा रहा है, डीआईएलईएक्स 2025 चमड़ा और फुटवियर क्षेत्रों में नवाचार, सतत विकास और उत्कृष्टता के लिए देश की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

16 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

16 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

16 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

17 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

17 घंटे ago