भारत

भारतीय नौसेना और ओमान की रॉयल नेवी के बीच स्टाफ स्‍तर की बातचीत के छठे संस्करण का आयोजन

भारत और ओमान के बीच समुद्री क्षेत्र में मौजूदा रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में, भारतीय नौसेना (आईएन) और ओमान की रॉयल नेवी (आरएनओ) के बीच स्टाफ स्‍तर की बातचीत का छठा संस्करण 04 से 05 जून 24 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

आरएनओ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कमोडोर जसीम मोहम्मद अली अल बलूशी, डीजी ऑप्स एंड प्लान्स ने किया। कमोडोर (एफसी) मनमीत सिंह खुराना ने भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। दोनों नौसेनाओं के बीच स्टाफ स्‍तर की बातचीत की यह श्रृंखला दो ऐतिहासिक समुद्री पड़ोसियों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का प्रमाण है।

स्टाफ वार्ता के दौरान, दोनों पक्षों ने साझा समुद्री सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया, जिसके लिए समुद्र में बेहतर अंतर-संचालन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, परिचालन सहयोग, सूचना साझाकरण, समुद्री डोमेन जागरूकता, प्रशिक्षण, मौसम विज्ञान, जल विज्ञान और तकनीकी सहायता से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने आईएफसी-आईओआर, गुरुग्राम का भी दौरा किया और भारतीय नौसेना के उप नौसेना प्रमुख वाइस एडमिरल तरुण सोबती से मुलाकात की।

ओमान खाड़ी क्षेत्र में भारत के सबसे करीबी भागीदारों में से एक है और स्टाफ वार्ता का नियमित आयोजन नौसेना सहयोग को मजबूत करने तथा दोनों नौसेनाओं के बीच मौजूदा साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी कल (16 फरवरी) नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 फरवरी, 2026 को शाम 5 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

5 घंटे ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।…

6 घंटे ago

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता अगले सप्ताह होगी

अमरीका और ईरान अगले सप्ताह ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता करेंगे।…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था (PDS) का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात की राजधानी गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल…

6 घंटे ago

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना- “पीएम राहत” का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम…

9 घंटे ago