भारत

QS World Ranking में शामिल हुए भारत के 7 संस्थान, IIT-दिल्ली को मिला 44वाँ स्थान

भारत के सात संस्‍थानों ने वैश्विक स्तर के शीर्ष 100 संस्‍थानों में स्थान हासिल किया है। क्यू.एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2025 ने दुनिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है।

इसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आई.आई.टी., दिल्ली ने 44वां स्थान हासिल किया है, जबकि आई.आई.टी., बॉम्बे 48वें स्थान पर है। आई.आई.टी मद्रास, आई.आई.टी. खड़गपुर, आई.आई.टी. कानपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय शीर्ष 100 में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

आई.आई.टी. गुवाहाटी, आई.आई.टी. रुड़की, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, यू.पी.ई.एस. और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे संस्थान शीर्ष 150 में शामिल किए गए हैं।

यह रैंकिंग पूर्वी, दक्षिणी, दक्षिण-पूर्वी और मध्य एशिया के 25 देशों के 984 संस्थानों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

6 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

6 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

6 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

6 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

20 घंटे ago