भारत

दिल्ली में प्रदूषण स्तर में कोई सुधार नहीं, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड –सीपीसीबी के अनुसार आज सुबह 7 बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्‍यू.आई 337 दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। बोर्ड ने बताया कि शहर के कुछ क्षेत्रों में ए.क्‍यू.आई गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। अलीपुर, आनंद विहार, जहांगीरपुरी, रोहिणी और बवाना सहित कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही।

इस बीच, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91 प्रतिशत था। इसने सुबह के समय आसमान साफ ​​रहने की बात कही और शाम तथा रात में धुंध छाने की आशंका जताई। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत छाई रहने और सुबह नौ बजे औसत एक्यूआई 358 होने के साथ वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रहने की आशंका है।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

5 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

5 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

19 घंटे ago