insamachar

आज की ताजा खबर

7 workers killed, 14 injured due to landslide and water leakage in an under-construction tunnel in Chamoli, Uttarakhand.
भारत

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन और जल रिसाव से 7 श्रमिकों की मौत, 14 घायल

उत्तराखंड में चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र मे निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना स्थल पर कल भूस्खलन और पानी के रिसाव से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 14 घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी एजेंसियों को राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपातकालीन संचालन केंद्रों से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

टनल का कुछ पॉर्शन धस गया है। उसमें पानी आ गया था और पानी आने के कारण लगभग किस से अधिक लोग थे। जिसमें से सभी को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है। रेस्‍क्‍यू किया लोगों में 14 लोग जिंदा है और सात को मृत घोषित किया गया है। वर्तमान में रेस्‍क्‍यू काम में थेड़ी सी बाधा हो रही है। क्‍योंकि पानी लगातार आ रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *