insamachar

आज की ताजा खबर

Agniveers in Delhi
भारत

दिल्ली में अग्निशमन और कारागार विभाग में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को उपराज्‍यपाल की मंजूरी, आयु सीमा में भी मिलेगी छूट

दिल्ली सरकार ने अग्निशमन सेवा में फायर ऑपरेटर और कारागार विभाग में वार्डर और मैट्रन पदों पर सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग के आदेश में उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट का भी प्रावधान है। गृह मंत्रालय ने पहले ही सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में कांस्टेबल और राइफलमैन स्तर के 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित कर दिए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *