आज 78वां सेना दिवस है। इस अवसर पर जयपुर के जगतपुरा में एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर है जब सेना दिवस परेड सेना छावनी के बाहर जनता के बीच हुई है। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों के परिवारों को सेना मेडल दिए। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना मौजूदा चुनौतियों के साथ-साथ भविष्य की ज़रूरतों के लिए खुद को तैयार कर रही है।
मैं आम नागरिकों को आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि भारतीय सेना तैयार है। किसी प्रकार के आक्रमण के लिए। फ्यूचर वॉरफेअर यानि भविष्य में लड़ाई कैसी होगी। क्या हम उसके लिए तैयारी कर चुके हैं। जी हां क्योंकि भविष्य की लड़ाई हर दिन बदलती रहेगी। इसलिए आज की तारीख पर जो हमें उचित लगा हमने उसकी तैयारी की और परेड में हमने उसे आपको दिखाया।
कार्यक्रम में सेना की आधुनिक युद्ध दक्षता का भी प्रदर्शन किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया कि इस परेड में आत्मनिर्भर भारत की भावना को मज़बूती से दिखाया गया।
परेड में देश में निर्मित ब्रम्होस मिसाइल, अर्जुन टैंक, ध्रुव तोप और अत्याधुनिक ड्रोन और रोबोटिक डॉग्स के साथ-साथ भैरव बटालियन का प्रदर्शन भी देखने को मिला। सेना की विभिन्न रेजीमेंटों के जवानों ने परेड में भाग लेकर अपनी विशिष्ट वर्दियों, परंपराओं और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन किया।
परेड में शामिल नेपाल आर्मी बैंड ने दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता और सैन्य सहयोग को नई ऊर्जा प्रदान की। परेड में राजस्थान सहित अन्य राज्यों की लोककला, संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। जितेन्द्र द्विवेदी, आकाशवाणी समाचार, जयपुर
वहीं, सेना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, आज शाम एसएमएस स्टेडियम में एक शौर्य संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाग लेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
तमिलनाडु के कलपक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…
भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी…
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में…