भारत

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए ईरान छोड़ने की सलाह दी

भारत ने ईरान में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में कहा है कि ईरान में चल रहे घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी जाती है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के व्यक्तियों से उचित सावधानी बरतने और विरोध प्रदर्शन वाले क्षेत्रों में ना जाने का आग्रह किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान में निवास वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि यदि उन्होंने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है तो भारतीय दूतावास में पंजीकरण करा लें। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की आपातकालीन संपर्क हेल्पलाइन 9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 1 5 , 9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 0 9 , 9 8 9 1 2 8 1 0 9 1 0 2, तथा 9 8 9 9 3 2 1 7 9 3 5 9 हैं। दूतावास से ईमेल के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। ईमेल का पता है- cons.tehran@mea.gov.in इस बीच, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक परामर्श जारी करते हुए कहा है कि ईरान में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, देश में मौजूद भारतीय नागरिकों को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने उनसे आव्रजन दस्तावेजों को तैयार रखने को भी कहा है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

4 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

4 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

4 घंटे ago