8 जून 2026 को शाम में लगभग सवा चार बजे, वीएसपी में स्टील मेल्ट शॉप-1 के कास्टर-2 में कास्टिंग का काम चल रहा था। लैडल से टंडिश में गर्म कच्चा स्टील डालने के लिए स्लाइड गेट खुलने से पहले—जो आगे चलकर कास्टर में जाता—अचानक ज़बरदस्त धमाका हुआ। आग का एक बड़ा गोला छत तक पहुंच गया। ओवरहेड क्रेन-2 में आग लग गई।
इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरआईएनएल दुर्घटना की जांच कर रही है।
इसके अलावा, सेल, बोकारो के निदेशक प्रभारी की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय बाहरी जांच समिति को भी इस दुर्घटना की जांच का काम सौंपा गया है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना की सूचना मिलने पर माननीय इस्पात मंत्री आरआईएनएल इस्पात संयंत्र का दौरा कर रहे हैं। वह घायलों से मिलेंगे और दुर्घटना स्थल भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में राजस्व विभाग के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) और…
जापान एशियाई खेलों में, भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका…
भारत का सेमीकंडक्टर बाजार वर्ष 2026 में करीब 64 अरब डॉलर से बढ़कर 2035 तक…
ब्रिटेन ने ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमलों से निपटने के लिए सऊदी अरब को…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र से…
व्यापार और आर्थिक साझेदारी की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए, भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार…