भारत

नेफेड द्वारा खरीदा गया 840 मीट्रिक टन प्याज दिल्ली-NCR में खपत के लिए पहुंचा, 35 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुदरा बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

उपभोक्ता मामले विभाग के मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) द्वारा खरीदा गया 840 मीट्रिक टन प्याज दिल्ली-एनसीआर में खपत के लिए आज दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। दिल्ली-एनसीआर में ट्रेन द्वारा पहुंचाई गई प्याज की यह दूसरी बड़ी खेप है। इससे पहले एनसीसीएफ ने 20 अक्टूबर, 2024 को कंडा एक्सप्रेस द्वारा 1,600 मीट्रिक टन प्याज किशनगंज स्टेशन पर पहुंचाया था। बाजार में समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए अधिकांश प्याज आजादपुर मंडी में उतारा जाएगा जबकि स्टॉक का कुछ हिस्सा 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विभिन्न क्षेत्रों में समय पर प्याज की विश्वसनीय और कम खर्च पर आपूर्ति के लिए पहली बार रेल रेक द्वारा प्याज का बड़े पैमाने पर परिवहन किया गया है। नैफेड ने पहले नासिक से रेल रेक द्वारा 840 मीट्रिक टन प्याज 26 अक्टूबर, 2024 को चेन्नई पहुंचा था। गुवाहाटी के लिए एक और रेल रेक आज सुबह नासिक से रवाना हुई जिसमें एनसीसीएफ द्वारा खरीदा गया 840 मीट्रिक टन प्याज है। रेल द्वारा इतने बड़े पैमाने पर प्याज की ढुलाई से देश भर में प्याज की उपलब्धता में वृद्धि हुई है।

सरकार ने इस वर्ष प्याज के मूल्य को स्थिर रखने के लिए 4.7 लाख टन रबी प्याज की खरीद की थी। 5 सितंबर, 2024 से 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर खुदरा बिक्री के माध्यम से और देश भर की प्रमुख मंडियों में थोक बिक्री के माध्यम से उपलब्ध कराना शुरू कर दिया था। अब तक 1.40 लाख टन से अधिक प्याज नासिक और अन्य केंद्रों से ट्रकों के माध्यम से उपभोग केंद्रों तक भेज दिया गया है। अभी तक एनसीसीएफ ने प्याज उपलब्ध कराने के लिए 22 राज्यों में 104 गंतव्यों को और नेफेड ने 16 राज्यों में 52 गंतव्यों को कवर किया है। एजेंसियों ने खुदरा उपभोक्ताओं को 35 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से प्याज वितरित करने के लिए सफल, केंद्रीय भंडार और रिलायंस रिटेल जैसी खुदरा श्रृंखलाओं के साथ भागीदारी की है।

इस पहल की शुरुआत से लेकर अब तक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और दिल्ली जैसे प्रमुख राज्यों में प्याज़ की खुदरा कीमतें काफ़ी हद तक स्थिर हो गई हैं। अक्टूबर के दौरान देशभर में औसत खुदरा कीमतें काफ़ी हद तक स्थिर रहीं। गुवाहाटी में रेल द्वारा प्याज़ की खेप भेजे जाने से पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी उपलब्धता बढ़ेगी और उम्मीद है कि इससे क्षेत्र में कीमतों पर और राष्‍ट्रीय औसत पर भी असर पड़ेगा। नासिक मंडी में मंडी की कीमतें भी 24 सितंबर को 47 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम स्तर से गिरकर 29 अक्टूबर 2024 को 40 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई हैं।

Editor

Recent Posts

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में प्रारंभ हुआ

18वां भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास 'नोमैडिक एलिफेंट' आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र…

14 मिनट ago

रक्षा मंत्रालय ने T-72 और T-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों की खरीद के लिए 586 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने टी-72 और टी-90 टैंकों के लिए सहायक विद्युत इकाइयों (एपीयू) की खरीद…

16 मिनट ago

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय…

17 मिनट ago

NHAI ने पहुंच-नियंत्रित उच्च गति वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के डिजाइन और निर्माण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए

केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन और विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क विकसित…

20 मिनट ago

NSC ने हरियाणा में कुरुक्षेत्र ITI क्लस्टर के लिए पीएम-सेतु (PM-SETU) के तहत ₹320 करोड़ मंजूर किए; जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड सात ITI के आधुनिकीकरण में साझेदार बनेगा

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की राष्ट्रीय संचालन समिति (एनएससी) ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड…

21 मिनट ago

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बनाई, करीब 58 प्रतिशत वोट हासिल किये

रूस में सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने संसदीय चुनाव में बढ़त बना ली है। रूस…

3 घंटे ago