भारत

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 8 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें जम्मू एवं कश्मीर के 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में स्थगित हुए चुनाव के लिए लड़ने वाले 20 उम्मीदवार भी शामिल हैं।

इस चरण में 7 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों की 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए होने वाले मतदान हेतु कुल 1978 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। सभी 07 राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर के संसदीय क्षेत्र 3- अनंतनाग-राजौरी में स्थगित हुए मतदान को छोड़कर) के लिए छठे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद, 900 नामांकन वैध पाए गए। 3-अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में कुल 28 नामांकन दाखिल किए गए थे और 21 नामांकन वैध पाए गए थे।

छठे चरण में, उत्तर प्रदेश के 14 संसदीय क्षेत्रों में अधिकतम 470 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, हरियाणा के 10 संसदीय क्षेत्रों में 370 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। झारखंड के 8-रांची संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 70 नामांकन-पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के 2-उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 69 नामांकन-पत्र दाखिल हुए। छठे चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 15 है।

Editor

Recent Posts

उड़ीसा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

उडीसा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी…

13 घंटे ago

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 734 हुई, लगभग ढाई हजार लोग अब भी लापता

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 734 हो गई है। लगभग 2 हजार पांच सौ…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्ज़ियोयेफ से वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और उज्बेकिस्तान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे…

13 घंटे ago

भारत–चिली सीईपीए वार्ता अगले चरण में पहुंची, वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने चिली की उप-मंत्री पाउला एस्टेवेज वेनस्टीन से मुलाकात की

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत को आगे…

13 घंटे ago

उपभोक्ता मामले विभाग ने विधिक मापविज्ञान (भारतीय मानक समय) नियम, 2026 की अधिसूचना जारी की

उपभोक्ता मामले विभाग ने 27 अगस्त 2026 को विधिक मापविज्ञान(भारतीय मानक समय) नियम, 2026 की…

13 घंटे ago