संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इससे विदेश यात्रा की योजना बनाना और वहां भुगतान करना अधिक सुविधाजनक होगा।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की अंतरराष्ट्रीय इकाई (एनपीसीआई) इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने इस वर्ष जुलाई और सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य ऑनलाइन बुकिंग के लिए यूपीआई भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराना है।
संयुक्त अरब अमीरात में बुर्ज खलीफा के लिए यूपीआई भुगतान की सुविधा शुरू की गई है। यह संयुक्त अरब अमीरात का पहला पर्यटन स्थल है, जहां ई-कॉमर्स के लिए यूपीआई स्वीकार किया जा रहा है। वहीं, सिंगापुर में यह सुविधा रिसॉर्ट्स वर्ल्ड सेंटोसा तक बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में 12 लाख भारतीय पर्यटकों ने सिंगापुर की यात्रा की थी।
मंत्रालय ने कहा कि विश्व के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ऑनलाइन खरीदारी के लिए यूपीआई की सुविधा शुरू होने से भारतीय यात्रियों को सुरक्षित और आसान भुगतान का विकल्प मिलेगा। इससे भारत के संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के साथ डिजिटल तथा आर्थिक संबंध भी मजबूत होंगे।
पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…
भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…
तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के…