नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा है कि आगामी दस वर्षों में भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक हर महीने एक जहाज शामिल किया जाएगा। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने आज नई दिल्ली में बताया कि 62 जहाज और एक पनडुब्बी निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने की 4 तारीख को ओडिशा के पुरी में नौसेना दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगी।
पाकिस्तानी नौसेना की बढ़ती समुद्री क्षमताओं पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि वह चीन के सहयोग से कई युद्धपोत और पनडुब्बियां बना रही है। यह दर्शाता है कि चीन, पाकिस्तान की नौसेना को मजबूत बनाने में दिलचस्पी रखता है। उन्होंने कहा कि भारत, पड़ोसियों द्वारा उत्पन्न सभी खतरों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
आईएनएस अरिघात से हाल ही में किए गए परमाणु-सक्षम प्रक्षेपास्त्र के परीक्षण पर एडमिरल त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रक्षेपण सफल रहा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…