भारत

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदनों में आज लगातार पांचवें दिन विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण कामकाज में रूकावट आई। दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है। विपक्ष ने एक प्रमुख व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों और उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा किया।

इस कारण कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक और फिर दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी गई। लोकसभा की कार्यवाही सवेरे शुरू होते ही विपक्षी सांसद एक व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों, संभल में हिंसा और मणिपुर की स्थिति सहित विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर खड़े हो गए।

अध्‍यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू करने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष की नारेबाजी जारी रही। कांग्रेस, वाम दलों और डीएमके के कई विपक्षी सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर नारे लगाने लगे। इसके बाद अध्‍यक्ष ने कार्यवाही 12 बजे तक स्‍थगित कर दी। जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तब भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। शोर-शराबे के बीच जहाजरानी मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल ने तटीय जहाजरानी विधेयक 2024 पेश किया।

पीठासीन अधिकारी ने विभिन्‍न मुद्दो पर विपक्ष के स्‍थगन नोटिस को नामंजूर कर दिया और हंगामा कर रहे सदस्‍यों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने दें लेकिन विपक्ष पर इसका कोई असर नहीं हुआ। वे एक व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी, संभल में हिंसा और मणिपुर की स्थिति सहित विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की मांग करते रहे। अध्‍यक्ष ओम बिरला ने प्रश्‍न काल चलाने की कोशिश की लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

उधर राज्यसभा में भी विपक्ष ने इन्‍हीं मुद्दों को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके के सदस्‍यों के हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्‍न काल चलाने की कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो पाया इसलिए सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी गई।

इससे पहले सवेरे जब कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति ने विपक्षी सांसदों द्वारा दिए गए स्थगन नोटिस को खारिज कर दिया। सभापति ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया, लेकिन शोर-शराबा जारी रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

4 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोल्लम के अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी के 73वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित विश्व सेवा दिनम समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरलम के कोल्लम स्थित अमृतापुरी में माता अमृतानंदमयी देवी…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे स्टेशन से 1472 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं देश की पहली LNG ट्रेन का शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती रेलवे…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश का वार्षिक निर्यात लगभग ₹2 लाख करोड़ से बढ़ाकर वर्ष 2030 तक ₹5 लाख करोड़ करने का लक्ष्य: पीयूष गोयल

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मुक्त व्यापार समझौतों(एफटीए) के माध्यम…

5 घंटे ago

आज विश्व पर्यटन दिवस है

आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…

11 घंटे ago

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

11 घंटे ago