संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 21 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र आयोजित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में किरेन रिजिजू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनज़र 13 और 14 अगस्त को संसद की बैठक नहीं होगी।




