प्रधानमंत्री मोदी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज जी की जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा।”





