insamachar

आज की ताजा खबर

Deputy-Chief-Minister-Ajit-Pawar
भारत

महाराष्ट्र सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह से पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच का अनुरोध किया

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच का आदेश देने का आग्रह किया है। कल मुम्‍बई में एक संवाददाता सम्‍मेलन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार विमान दुर्घटना से संबंधित सभी शंकाओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी।

देवेंद्र फडणवीस ने आगे बताया कि उन्हें भाजपा की सहयोगी पार्टी जेएनसीपी से अजीत पवार विमान दुर्घटना के सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिला है और उन्होंने इस बारे में गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की है। डीजीसीए और राज्य सीआईडी द्वारा चल रही जांच के अलावा अब सीबीआई जांच भी होगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *