insamachar

आज की ताजा खबर

Central Government has issued an advisory for passengers arriving from, or transiting through, countries affected by the Ebola disease
भारत

केंद्र सरकार ने इबोला रोग से प्रभावित देशों से आने वाले और वहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक परामर्श जारी किया

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने इबोला रोग से प्रभावित देशों से आने वाले और वहां से गुजरने वाले यात्रियों के लिए एक परामर्श जारी किया है। इसके अनुसार, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा और दक्षिण सूडान सहित प्रभावित देशों की यात्रा कर चुके यात्रियों को बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, बिना कारण रक्तस्राव और उल्टी जैसे लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने का आग्रह किया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि आगमन के 21 दिनों के अंदर ऐसे लक्षण नजर आने पर किसी भी यात्री को तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए और स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने यात्रा इतिहास के बारे में सूचित करना चाहिए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *